BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खुलेंगे, करीब 4.89 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा : बिलगांव बांध के दो गेट 17 अगस्त को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, 14 गांवों में अलर्ट

Rajendra Tantway Mon, Aug 17, 2026

डिंडौरी, 16 अगस्त 2026। बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले जाएंगे, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा।

कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोले जा सकते हैं।

बांध के गेट खोले जाने से शाहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही एवं कारीगढ़हरी तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई एवं फुलवाही गांव प्रभावित हो सकते हैं।

  • प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील की है कि वे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं और पूरी सावधानी बरतें। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए नागरिक नदी-नालों और बांध से निकलने वाले पानी से सुरक्षित दूरी बनाए रखेंबिलगांव बांध बिलगांव बांध

विज्ञापन

जरूरी खबरें