आरबीसी 6-4 के तहत 6 प्रकरणों में 24 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि स् : डिंडौरी में आपदा से जान गंवाने वाले 6 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
Rajendra Tantway Thu, Aug 20, 2026
डिंडौरी | 20 अगस्त 2026
डिंडौरी जिले में विभिन्न प्राकृतिक एवं आकस्मिक घटनाओं में जान गंवाने वाले 6 मृतकों के निकटतम वारिसों को प्रशासन ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग श्री रामबाबू देवांगन ने सहायता राशि स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार ग्राम केवलारी माल निवासी सरोजनी मरकाम की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु होने पर उनके पति उदेश मरकाम को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम गनेशपुर माल निवासी रितेश यादव की खसरा नंबर 162 में निर्मित कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता अनिल कुमार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
ग्राम डुंगरिया निवासी सौम्या मंदे की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता रमेश मंदे को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
वहीं ग्राम गनेशपुर माल निवासी सुरेन्द्र की कनई नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस जतिन, शिवम एवं देव धुर्वे को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।
ग्राम फिटारी निवासी मुकेश धुर्वे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता फूलचंद धुर्वे को 4 लाख रुपये तथा ग्राम लुटगांव रैयत निवासी प्रताप सिंह की झनझना नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी फूलवती देवी को 4 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
6 प्रकरणों में कुल 24 लाख रुपये की सहायता
प्रशासन द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत इन 6 प्रकरणों में कुल 24 लाख रुपये की सहायता राशि मृतकों के निकटतम वारिसों को प्रदान की गई है। प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक घटनाओं में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में इसे प्रशासन की राहत पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन