BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्परि : सरस्वती शिशु मंदिर और कस्तूरबा कन्या शाला में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Rajendra Tantway Thu, Aug 20, 2026

डिंडौरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा कन्या शाला डिंडौरी में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और भविष्य भी प्रभावित होता है। बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर नैतिक शिक्षा एवं आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, संयम, सदाचार, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया गया। बच्चों को समझाया गया कि मजबूत इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के माध्यम से नशे जैसी बुराइयों से स्वयं को बचाया जा सकता है।नशा मुक्तिकार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा न करने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बच्चों ने स्वस्थ जीवन अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में यह संदेश पहुंचाया गया कि आज का जागरूक युवा ही कल के नशामुक्त और संस्कारवान समाज की मजबूत नींव बन सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें