BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

9 प्रकरण दर्ज ₹ 11,450 की मदिरा जप्त : अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

Rajendra Tantway Sat, Aug 22, 2026

राजेश ठाकुर आबकारी विभाग की कार्यवाही

डिंडौरी, 22 अगस्त 2026।
जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश और आबकारी अधिकारी श्री पतरस बड़ा के मार्गदर्शन में वृत्त शहपुरा क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ दबिश देकर 9 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने 29 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 54 पाव देशी मदिरा तथा 10 पाव विदेशी मदिरा बरामद की। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 11 हजार 450 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग के अनुसार ग्राम कठौतिया में सुदर्शन बर्मन के कब्जे से 6 पाव रॉयल सिलेक्ट एवं 6 पाव देशी मदिरा मसाला, कुंजीलाल साहू से 4 पाव रॉयल सिलेक्ट रम एवं 6 पाव देशी मदिरा मसाला तथा सुरेंद्र कुमार की किराना दुकान से 17 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।
इसी तरह ग्राम सूडगांव में संतोष कुमार से 10 लीटर तथा इंदिया बाई की किराना दुकान से 6 लीटर, ग्राम कनेरी में संजू प्रसाद से 7 लीटर एवं तामेश्वर परस्ते से 6 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई। वहीं विशाल यादव से 10 पाव तथा ग्राम पिंडरई माल में धूप सिंह वाटिया से 15 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई।
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
विभाग द्वारा सभी 9 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा ग्राम सारसडोली में सुखसेन सिंह और ग्राम कठौतिया में श्रीराम साहू की दुकानों की पंचों के समक्ष तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ और धारा 54 के तहत खाली तलाशी पंचनामा तैयार किया गया।
आबकारी टीम ने विदेशी-देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान शहपुरा-1 एवं शहपुरा-2 का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्रवाई में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक करिशमा सलामे, यमन बरावी, सुनील कुमार डोगरे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी एवं वाहन चालक कुलदीप उइके शामिल रहे।
विभाग के अनुसार इस कार्रवाई के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त अवैध शराब संबंधी शिकायतों का भी निराकरण किया गया। अधिकारियों ने अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें