BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

473 की स्वास्थ्य जांच, 23 शिकायतों का निराकरण; 152 को निःशुल्क चश्मे : मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

Rajendra Tantway Sat, Aug 22, 2026

डिंडौरी, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड मेंहदवानी स्थित राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, शहपुरा एसडीएम श्री ऐश्वर्य वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 60 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, आवास, शिक्षा, सड़क, भूमि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की जनहितैषी सोच का परिणाम है। अभियान के माध्यम से अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन एक ही स्थान पर उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार तक पहुंचाना तथा समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण करना है।

विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि पानी, बिजली, आवास, शिक्षा, सड़क, भूमि, स्वास्थ्य अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या दर्ज कराएं और शासन की उपलब्ध सेवाओं का लाभ लें।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार जिला अथवा विकासखंड मुख्यालय दूर होने के कारण ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। इसी उद्देश्य से प्रशासन स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की लंबित 23 शिकायतों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए कुल 473 लोगों का पंजीयन किया गया।

शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के 143 पुरुष एवं 98 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही 0 से 5 वर्ष तक के 15 बच्चों, 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 67 तथा 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 150 लोगों की जांच की गई। कुल 321 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं 321 लोगों का ब्लड शुगर परीक्षण किया गया। एनीमिया की जांच 154, सिकिल सेल की जांच 38 तथा अन्य स्वास्थ्य जांच 127 लोगों की की गई।

गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच के अंतर्गत प्रथम जांच 01, द्वितीय 05, तृतीय 01 एवं चतुर्थ 05 महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा 105 लोगों की खखार जांच एवं 117 लोगों के एक्स-रे किए गए।

आंखों से संबंधित जांच 173 लोगों की की गई तथा 152 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर में 03 हितग्राहियों को फूड बास्केट भी वितरित किए गए। दिव्यांग बोर्ड द्वारा 08 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। एक हितग्राही को आयुष्मान कार्ड, पीएम-डीएजेएजीयूए के 06, बीओसीडब्ल्यू के 11 तथा अन्य योजनाओं से संबंधित 03 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के लिए 07 मरीजों को रेफर किया गया तथा जन्मजात विकृति से संबंधित 04 प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शासकीय कन्या छात्रावास मेंहदवानी का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ नियमित अध्ययन करने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम स्थल पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के माध्यम से जिला प्रशासन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो 8 जनवरी 2027 तक जारी रहेंगे।जान विश्वास जान विश्वास

विज्ञापन

जरूरी खबरें