BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

नशे के दुष्परिणामों से कराया जागरूक, युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ : जन शिक्षण संस्थान में नशा मुक्ति अभियान, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिलाई नशामुक्त समाज की प्रतिज्ञा

Rajendra Tantway Thu, Aug 20, 2026

डिंडौरी। जन शिक्षण संस्थान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। सभी को नशा नहीं करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्ति केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, समाज, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को तिरस्कृत करने के बजाय उन्हें समझाएं और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
जन शिक्षण संस्थान की ओर से भी नशामुक्ति एवं जनजागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के लिए नशामुक्ति का संकल्प जरूरी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें