अखंड श्री रामचरितमानस पाठ : श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस
Rajendra Tantway Sat, Aug 22, 2026
डिंडोरी से मनोज नंदा
🙏🏻 जय श्री सिद्धबाबा महाराज की 🙏🏻
🌺 पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर विशेष धार्मिक आयोजन 🌺
श्रावण मास के पावन अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर थाना परिसर के पीछे स्थित सिद्ध स्थान श्री सिद्धबाबा महाराज मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन रखा गया है।
इस पावन अवसर पर कस्बा शाहपुर के समस्त सनातनी धर्मप्रेमी, रामायण प्रेमी एवं श्रद्धालु भक्तजनों से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर परिसर में उपस्थित होकर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का श्रवण करें तथा भगवान श्रीराम की भक्ति, मर्यादा और आदर्शों का स्मरण करते हुए धर्मलाभ एवं पुण्यफल की प्राप्ति करें।
🌸 आइए, श्रावण के अंतिम सोमवार को प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें और सिद्धबाबा महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। 🌸
🙏🏻 आप सभी श्रद्धालु भक्त सादर आमंत्रित हैं। 🙏🏻
जय श्रीराम 🚩 | जय सिद्धबाबा महाराज 🚩
विज्ञापन