BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

वृक्षारोपण कर अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित : शाला प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों को वितरित किए बैच, टाई एवं बेल्ट

Rajendra Tantway Wed, Aug 12, 2026

किसलपुरी, 12 अगस्त 2026।

शासकीय एकीकृत बालक माध्यमिक शाला किसलपुरी में शाला प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों के प्रति स्नेह एवं प्रोत्साहन की भावना के साथ अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को बैच, टाई एवं बेल्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आमंत्रित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अपने-अपने घरों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र डिंडौरी से श्री अमित गौलिया (डीपीसी), श्रीमती प्रमिला मिश्रा (एपीसी), श्री अनुराग पटेल (जिला प्रोग्रामर), भारतीय जनता पार्टी सक्का मंडल अध्यक्ष श्री अनिल कुमार साहू, एसएमसी अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा राव एवं श्री कुलरंजन राव सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैच, टाई एवं बेल्ट वितरित किए गए। सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अनुशासन, विद्यालय के प्रति अपनत्व तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें