BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

जुगदई और भीमकुंडी में नवांकुर सखियों ने पौधे व तिरंगा लेकर निकाली यात् : म.प्र. जन अभियान परिषद ने निकाली हरियाली एवं तिरंगा यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

Rajendra Tantway Mon, Aug 17, 2026

डिंडौरी : 17 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड करंजिया के सेक्टर-04 उमरिया अंतर्गत ग्राम जुगदई एवं सेक्टर-02 रूसा अंतर्गत ग्राम भीमकुंडी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भानुप्रताप मरावी की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

जन अभियान परिषद

विकासखंड समन्वयक श्री भानुप्रताप मरावी ने बताया कि नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पौधरोपण को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के साथ नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। साथ ही “वंदे मातरम्” राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

जन अभियान परिषद

इसके बाद नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों द्वारा हरियाली यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सखियों ने हाथों में तिरंगा एवं पौधे लेकर “नर्मदा मैया करे पुकार, आओ लगाएं पेड़ हजार”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “हर घर तिरंगा” के जयघोष किए। देशभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के नारों से ग्राम के गलियारे गूंज उठे।

यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यात्रा के उपरांत नवांकुर सखियों एवं ग्रामवासियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया तथा पौधरोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुगदई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह धुर्वे, सचिव मनेश सिंह धुर्वे, मनोज सिंह पन्द्राम, परामर्शदाता ओंकारेश्वरी आर्मो, धर्मेंद्र पाटले, सुश्री हीरा टांडिया, नवांकुर संस्था के सचिव शंतर सिंह पेंद्रो, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भीमकुंडी के अध्यक्ष सुखीराम मरावी, सचिव अशोक मरावी सहित समिति सदस्य, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं, पंच, नवांकुर सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।जन अभियान परिषद

विज्ञापन

जरूरी खबरें