BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, लोगों से भेदभाव से बचने : *एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का दिया संदेश* *12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा संगठित जागरूकता अभियान* *डिंडौरी : 12 अ

Rajendra Tantway Thu, Aug 13, 2026

डिंडौरी, 12 अगस्त 2026। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड तथा स्कूल-महाविद्यालय मार्ग से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। रैली में नर्मदा पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने “एड्स का इलाज नहीं, बचाव ही उपचार है” और “सुरक्षित रहें, जागरूक रहें” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

संगोष्ठी में दी एचआईवी संक्रमण से बचाव की जानकारी

रैली के बाद जिला अस्पताल के सभागार में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में एड्स नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज उरेती ने एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, साथ बैठने अथवा साथ खाना-पीना खाने से संक्रमण नहीं फैलता। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई तथा संक्रमित रक्त के माध्यम से संक्रमण का खतरा हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की भ्रांति से बचने और आवश्यक होने पर समय पर जांच कराने की अपील की।

12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान

जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक संगठित एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से आमजन को एचआईवी संक्रमण से बचाव, जांच और उपचार के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क एवं गोपनीय एचआईवी जांच की सुविधा उपलब्ध है। विभाग ने नागरिकों से जागरूक रहने, अफवाहों एवं भ्रांतियों से बचने तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की अपील की है।

जागरूकता की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वयं जागरूक बनने और समाज के अन्य लोगों को भी एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें