BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में निकली यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य : शहपुर में गूंजे देशभक्ति के जयकारे, भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा

Rajendra Tantway Thu, Aug 13, 2026

डिंडौरी -- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ धमनगांव से किया गया, जो शाहपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, मंडल प्रभारी महेश धूमकेती एवं मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण, पंचायतकर्मी एवं आमजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों की गूंज, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं पंचायत कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की गई। शाहपुर विद्यालय, सांदीपनि विद्यालय नरिया और विक्रमपुर में तिरंगा बाइक यात्रा का विशेष उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राकेश परस्ते, प्रदेश महा मंत्री युवा मोर्चा, सुशील राय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा, बद्रीप्रसाद साहू जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यात्रा में राजकुमार साहू, रविदत्त राय, पीयूष ठाकुर, महेंद्र चंदेल, सकौफ सैयाम, राजेश ठाकुर, बलवंत कुशराम, आनंद मालवीय, रघुवीर ठाकुर, ईश्वर दुबे, राकेश शर्मा, नीरज रजक, संजू झारिया, प्रेम बनवासी, भरत झारिया, हीरा नायक, छोटामहाराज, केहर लाल यादव, भागवत मरावी, कुलपत मरकाम, पूर्णलाल, रमेश झारिया, अनेक लाल मरकाम, मान सिंह कुंजाम, यस पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा को सफल बनाने में वन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्थानीय पंचायत कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें