BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

आस्था से सराबोर कांवड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, बजरंग : नन्हें कांवड़ियों ने जोगीटिकरिया से लाया मां नर्मदा का जल, बूढ़ी माई मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

Rajendra Tantway Wed, Aug 19, 2026

डिंडोरी --- कस्बा शाहपुर में धार्मिक आस्था, भक्ति, संस्कार और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। नन्हें कांवड़ियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ जोगीटिकरिया स्थित मां नर्मदा से पवित्र जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में नन्हें कांवड़िये एवं श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में सजी कांवड़ और मन में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा लिए कांवड़िये यात्रा में आगे बढ़ते नजर आए।

कावड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ सहित भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। नन्हें कांवड़ियों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी। बारिश के मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

जोगीटिकरिया से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर कांवड़िये शाहपुर के प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद सबसे पहले नन्हें कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने माता बूढ़ी माई की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां नर्मदा से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।

जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के दौरान श्रद्धा का माहौल बना रहा।

*नन्हें कांवड़ियों की श्रद्धा बनी आकर्षण का केंद्र*

नन्हें कावड़िये

कांवड़ यात्रा में नन्हें बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में शामिल हुए। बच्चों की इस धार्मिक सहभागिता ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नन्हें कांवड़ियों ने अपनी आस्था के माध्यम से धर्म, संस्कार और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कहना रहा कि बच्चों का इस तरह धार्मिक आयोजनों से जुड़ना समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए सकारात्मक संदेश है। इससे बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सेवा भावना के प्रति रुचि विकसित होती है।

अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों कीस्वल्फाहार सेवा

कांवड़ यात्रा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल कांवड़ियों को पानी, फल एवं स्वल्पाहार वितरित किया। रास्ते में कांवड़ियों को पेयजल उपलब्ध कराया गया और उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया।

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य से कांवड़ियों को काफी राहत मिली। धार्मिक यात्रा के साथ सेवा का यह प्रयास श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय रहा। कांवड़ियों की सेवा करते हुए कार्यकर्ताओं ने सेवा और सहयोग की भावना का संदेश दिया।

आस्था और सेवा का बना सुंदर संगम

शाहपुर में आयोजित यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें आस्था, संस्कार, सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का भी सुंदर समन्वय देखने को मिला। एक ओर नन्हें कांवड़ियों ने मां नर्मदा का जल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया, तो दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों के लिए फल, पानी और स्वल्पाहार की व्यवस्था कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ एवं माता बूढ़ी माई का आशीर्वाद लिया। पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

नन्हें कांवड़ियों की श्रद्धा, मां नर्मदा के पवित्र जल और सेवा भाव से जुड़ी यह कांवड़ यात्रा शाहपुर में धार्मिक आस्था और संस्कार की एक सुंदर मिसाल बनकर सामने आई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें