BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

*स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण, पोषण एवं हाई रिस्क गर्भवतियों : *स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दिए आवश्यक दिशा-निर

Rajendra Tantway Wed, Aug 12, 2026

*डिंडौरी 12अगस्त2026* *स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण, पोषण एवं हाई रिस्क गर्भवतियों की नियमित मॉनिटरिंग पर दिया विशेष जोर*

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, एनीमिया की स्क्रीनिंग एवं उपचार तथा गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप के प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करते हुए हाई रिस्क गर्भवतियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार किया जाए।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए टीबी मरीजों की समय पर जांच, उपचार एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं पोषण पुनर्वास केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा कर चिन्हित बच्चों का समय पर उपचार एवं आवश्यकतानुसार रेफरल सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में टीकाकरण की भी गहन समीक्षा की गई।कलेक्टर ने शेष बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान मोड में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी सीडीपीओ को आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की उपस्थिति एवं पोषण व्यवस्था की निगरानी करने तथा इसकी नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने सीएमएचओ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति की निगरानी करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में झोलाछाप एवं फर्जी चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें