पौधारोपण, कलश यात्रा और तिरंगा यात्रा से दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश : पड़रिया माल में गूंजी हरियाली और देशभक्ति, नवांकुर सखी हरियाली व तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
Rajendra Tantway Fri, Aug 14, 2026
डिंडौरी, 14 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम पंचायत पड़रिया माल में नवांकुर सखी हरियाली व तिरंगा यात्रा का सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक एवं विधिविधान से पूजन तथा कलश पूजन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, हरित चेतना और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके बाद कलश यात्रा, वृक्षारोपण एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागियों ने अधिकाधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-8 धनराज सिंह पुशाम, जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान, विकासखंड समन्वयक गणेश राजपूत सहित नवांकुर संस्थाओं, नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
“हरियाली से समृद्ध ग्राम, तिरंगे से गौरवान्वित राष्ट्र—यही हमारा संकल्प।”
विज्ञापन