BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत एसडीएम बजाग ने स्वीकृत की स : अत्यधिक वर्षा से कच्ची दीवार गिरने से मृत 8 वर्षीय बच्चे के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Rajendra Tantway Wed, Aug 12, 2026

डिंडौरी, 12 अगस्त 2026।

अत्यधिक वर्षा के कारण रहवासी मकान की कच्ची दीवार गिरने से मृत 8 वर्षीय बालक राजा आर्मो के निकटतम वारिस पिता विश्राम को प्रशासन द्वारा 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग द्वारा यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) के प्रावधानों के तहत स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करौंदा रैयत निवासी राजा आर्मो पिता विश्राम की 9 अगस्त 2026 को अत्यधिक वर्षा के दौरान रहवासी मकान की कच्ची दीवार गिरने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन द्वारा आवश्यक राहत एवं सहायता की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

प्राकृतिक आपदा में बालक की मृत्यु के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमानुसार प्रकरण तैयार कर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता मृतक के निकटतम वारिस को प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें