बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 17 अगस्त को अवकाश, कार्यकर्ता-सहायिका क : अत्यधिक बारिश के चलते डिंडौरी के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित
Rajendra Tantway Mon, Aug 17, 2026
Content
डिंडौरी, 17 अगस्त 2026। जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर जिला डिंडौरी द्वारा जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 17 अगस्त 2026, सोमवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अवकाश अवधि में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका निर्धारित समयानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहकर अपने शासकीय कार्यों का संपादन करेंगी।
अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेश की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।
महत्वपूर्ण: 17 अगस्त को बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा, जबकि कार्यकर्ता एवं सहायिका निर्धारित समय पर केंद्र में उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन