BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

शिविर में जनसमस्याओं का मौके पर समाधान और योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर : शाहपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Rajendra Tantway Fri, Aug 14, 2026

डिंडौरी, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का अवलोकन करते हुए आमजन को दी जा रही सेवाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की सेवाओं और योजनाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने अधिक से अधिक प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शिविर में भारत विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर सहित अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष, पीड़ा एवं कठिन परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव एवं एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें