BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं की जमीनी पड़ताल

श्रावण मास के अंतिम सोमवार सिद्ध बाबा में अखंड श्री रामचरितमानस

अवैध शराब खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ीकार्यवाही

मेंहदवानी में जन विश्वास अभियान का शिविर, 60 आवेदन; 152 हितग्राहियों को मिले निःशुल्क चश्मे

किसानों को खाद खरीदी में बड़ी राहत: पसंद के उर्वरक लेने की सुविधा, खरीद सीमा में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

बैंड-बाजों के साथ निकली प्रभात फेरी, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प : कस्बा शाहपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शैक्षणिक संस्थानों में गूंजे देशभक्ति के स्वर

Rajendra Tantway Sun, Aug 16, 2026

कस्बाप्रभात फेरीसांस्कृतिक कार्यक्रम शाहपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शैक्षणिक संस्थानों में गूंजे देशभक्ति के स्वर

बैंड-बाजों के साथ निकली प्रभात फेरी, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

डिंडोरी -- क़स्बा शाहपुर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस कस्बा शाहपुर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, न्यू गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल, ज्ञान मंदिर, प्राथमिक कन्या शाला एवं माध्यमिक शाला सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह विद्यार्थियों द्वारा बैंड-बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों के जयकारे लगाते हुए पूरे कस्बे में देशभक्ति का संदेश दिया। प्रभात फेरी सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों में पहुंची।

शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस की खुशी साझा की। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पूरे कस्बे में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा और अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें